वन क्षेत्र में अवैध कटाई पर दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई

उत्तर बस्तर कांकेर, 9 सितंबर 2026/जिले के उप परिक्षेत्र भानबेड़ा के कक्ष क्रमांक आरएफ/256 में अतिक्रमण के उद्देश्य से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। आरोपी रामदेव सलाम एवं प्रेमसिंह सलाम, निवासी ग्राम भुरका पर क्रमशः 19 एवं 83 नग वृक्षों की अवैध कटाई का आरोप है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौका निरीक्षण कर वन अपराध पाए जाने पर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 26(1)(क) एवं (ज) के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में परिवाद प्रस्तुत किया। साथ ही लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत भी कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारी को लेख किया गया है। कार्यवाही वनमंडलाधिकारी कांकेर के मार्गदर्शन में की गई।

इन्हें भी पढ़े