धमतरी में 15 सितंबर को ’’उद्योग-बैंकर्स संवाद’’ कार्यशाला का आयोजन
धमतरी, 09 सितंबर 2026/धमतरी जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों, महिला उद्यमियों और कारीगरों को बैंक ऋण, सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता से जोड़ने के लिए ’’उद्योग-बैंकर्स संवाद’’ नाम से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में रैम्प योजना के अंतर्गत यह कार्यशाला 15 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे जिंजर लीफ रेस्टोरेंट, रुद्री रोड धमतरी में आयोजित होगा।
इस कार्यशाला में विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरण व लोन मेला आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही एमएसएमई इकाइयों की वित्तीय समस्याओं का समाधान, औद्योगिक नीति व संवर्धन पर चर्चा, निर्यात संबंधी मार्गदर्शन तथा महिला व युवा उद्यमियों के लिए विशेष सत्र रखे गए हैं। उद्यमियों और बैंकर्स के बीच सीधे संवाद का यह एक बेहतरीन मंच साबित होगा।
जिला प्रशासन ने धमतरी जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों व हितग्राहियों से इस निःशुल्क कार्यशाला में भाग लेने की अपील की है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के महाप्रबंधक लोकपाल खांडेकर (मो. +91-83032-85157), प्रबंधक प्रशांत चंद्राकर (मो. +91-81037-18222), सुश्री प्रचेता किरण (मो. +91-86022-26369) या जगमोहन एक्का (मो. +91-91315-21330) से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
