17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न
जिले में अभियान के संचालन हेतु नोडल विभागों के संबंध में कलेक्टर द्वारा जारी किए गए निर्देश
दंतेवाड़ा, 08 सितम्बर 2026/जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में कलेक्टर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान के क्रियान्वयन, स्वरूप, जनभागीदारी, गतिविधियों तथा नोडल विभागों के दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अनुसार’’सेवा संकल्प अभियान’’ अभियान का उद्देश्य जल सेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। उपरोक्त कार्यक्रम में मॉनिटरिंग के लिए जनसम्पर्क विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम कराया प्रस्तावित है।
उक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ एम० भार्गव नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर राजेश कुमार पात्रे को नियुक्त किए गए है। अभियान के अंतर्गत आशीर्वाद का दीया (प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन), 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत (विद्यालय स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता), नमो सेवा गाथा (नुक्कड नाटक), प्रमुख स्थलों पर मंचन,आंगन का उत्सव (आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद, महिला बाल विकास विभाग, कहानी बदलाव की (लाभार्थियों की वास्तविक (लाभार्थियों वास्तविक कहानियाँ), विकसित भारत संकल्प यात्रा (बस्तर सहित परिवर्तनकारी स्थलों का भ्रमण) सेवा ज्योति यात्रा, जल जन सेवा संकल्प मेरा योगदान (25 सेवा 9 गतिविधियां, नदी घाट स्वच्छता सहित ,सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वारा (विधानसभा, विकासखंड स्तरीय शिविर, रंगोली राष्ट्र, भारत मंडल एक निर्धारित दिवस, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ- पंचायत से पार्लियामेंट (जनप्रतिनिधियों की सहभागिता), जैसी विभिन्न गतिविधियां एक महिने तक संचालित रहेगी।
इसके अलावा बैठक में दिव्यांग सहायता शिविर, बस्तर ऑलोपिक के आयोजन, सीएम हेल्पलाइन, दफ्तरों में बकाया बिजली बिल की भुगतान की अद्यतन स्थिति, माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा, निर्देश, व्यक्तिगत अधिकार पत्र एवं फौती नामांतरण, विभागों से प्राप्त भूमि आबंटन की स्थिति, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, कलेक्टर के फील्ड विजिट के दौरान दिये गये निर्देश, मुख्यमंत्री जनदर्शन, सचिवालय, जन शिकायत पीजीएन, ई-समाधान, कलेक्टर जनदर्शन, सम्पर्क के प्राप्त पत्रों की समीक्षा, एग्रीटेक पंजीयन, संबंधी विषयों में प्रगति की जानकारी ली। जिसके संबंध में कलेक्टर ने आगामी टीएल बैठक तक अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ एम भार्गव, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे सहित विभाग के विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े