‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर पंजीयन कराएं 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा
युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास एवं विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों से जोड़ने की पहल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 सितंबर 2026/भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा विकसित ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास, अनुभवात्मक शिक्षण, इंटर्नशिप सहित विभिन्न शासकीय कार्यक्रमों से जोड़ने का महत्वपूर्ण डिजिटल मंच है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के समस्त युवाओं से ‘मेरा युवा भारत’ पोर्टल पर अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं क्षमताओं के अनुरूप विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही युवा स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
