जशपुर में युवाओं के लिए नौकरी का महा-अवसर, 300 पदों पर होगी भर्ती

’जशपुरनगर 07 सितम्बर 2026 / कमांडेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा अवसर सामने आया है।
कमांडेंट, एस.आई.एस. क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट की गारंटी के साथ कुल 300 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चयनित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। यह भर्ती उन सभी बेरोजगार नौजवानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना चाहते हैं।
भर्ती के लिए जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप दिनांक 05 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत फरसाबहार, दिनांक 07 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत कुनकुरी, दिनांक 08 सितम्बर 2026 को ग्राम पंचायत नारायणपुर, दिनांक 09 सितम्बर 2026 को दुलदुला जनपद पंचायत, दिनांक 10 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत मनोरा, दिनांक 11 सितम्बर 2026 को ग्राम पंचायत सन्ना, दिनांक 12 सितम्बर 2026 को जनपद पंचायत जशपुर तथा दिनांक 13 एवं 14 सितंबर 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज डोडकाचौरा जशपुर में आयोजित होगा।