भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस पर कार्यक्रम 14 अगस्त को

गरियाबंद, 13 अगस्त 2026/ भारत विभाजन की विभीषिका में विस्थापित हुए संघर्ष और साहस को स्मरण करने तथा भावी पीढ़ी को इस इतिहास से अवगत कराने के लिए 14 अगस्त 2026 को भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 14 अगस्त, शुक्रवार को शाम 4 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में होगा। कार्यक्रम में भारत विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों की पीड़ा और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में विभाजन के उस पीड़ादायक अध्याय को स्मरण करना तथा लोगों को शांति, सद्भाव और एकता का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना है।

इन्हें भी पढ़े