स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पुलिस परेड ग्राउंड पर हुई अंतिम रिहर्सल

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया व्यवस्थाओं का अवलोकन
जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर ने अंतिम रिहर्सल पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
गरियाबंद 13 अगस्त 2026/जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल सुबह 9ः00 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। मुख्य अतिथि की भूमिका जिला पंचायत सीईओ प्रखर चन्द्राकर ने निभाई। उन्होंने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर बी.एस. उइके और पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर भी मौजूद रहे। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री उइके ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। परेड कमांडर के मार्गदर्शन में प्लाटूनों ने परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। निरीक्षण में कलेक्टर श्री उइके ने समारोह स्थल में अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था, पार्किंग के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पत्रकारों के लिए भी बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान मंच संचालन भी बेहतर ढंग से हो सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, श्रीमती ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.