मिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज
विधायक ने खिलाड़ियों से किया परिचय, खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का किया आह्वान
महासमुंद। स्थानीय मिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक सिन्हा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विधायक ने कहा कि महासमुंद क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच और सुविधाएं मिलने से वे संभाग, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन से जुड़े अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खेल शिक्षकों एवं सहयोगियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
कार्यक्रम में स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, पीयूष साहू, आकाश पांडे, हैंडबॉल कोच इमरान अली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
