8 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन, 13 एवं 14 अगस्त को प्रवेश

कोण्डागांव, 05 अगस्त 2026/* तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक, कोण्डागांव में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अंतिम अवसर उपलब्ध है। संस्था द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इस चरण में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 08 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीकृत एवं पात्र अभ्यर्थियों को 13 एवं 14 अगस्त 2026 को शासकीय पॉलिटेक्निक, कोण्डागांव में प्रवेश प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जी. राजेश (मो. 9425595609) एवं के. साव (मो. 9040712423) से संपर्क किया जा सकता है।