ग्राम पंचायत भीमाटोला का भवन अप्रैल माह से पूर्व सचिव आवास में स्थानांतरित
ग्राम पंचायत का संपूर्ण कार्य सुचारू रूप से संचालित
बालोद, 05 अगस्त 2026/जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत भीमाटोला का पंचायत भवन जर्जर होने के कारण, बारिश पूर्व सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अप्रैल माह में ही ग्राम पंचायत भवन को सचिव आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिससे ग्राम पंचायत का कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जर्जर ग्राम पंचायत भवनों की मांग अनुरूप नवीन ग्राम पंचायत भवन हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अप्रैल माह से ही सचिव आवास में ग्राम पंचायत का संपूर्ण कार्य संचालित हो रहा है। उक्त भवन पुराने ग्राम पंचायत भवन के पास होने के कारण ग्राम पंचायत के रहवासियों को भी पूरी सुविधा हो रही है।
