10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 1 से 19 वर्ष के बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाज़ॉल दवा

– बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान, 10 व 17 अगस्त को चलेगा विशेष अभियान
मोहला 5 अगस्त 2026। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा संस्थानों तथा नर्सरी स्कूलों में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाज़ॉल 400 मिलीग्राम की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चों को दवा खिलाने के लिए 17 अगस्त 2026 को मॉप-अप दिवस आयोजित किया जाएगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि कृमिनाशक दवा के नियमित सेवन से बच्चों में कृमि संक्रमण की रोकथाम, पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास तथा विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने में सहायता मिलती है। राज्य स्तर पर इस अभियान के अंतर्गत 1 करोड़ 10 लाख 15 हजार 942 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली पीसकर पानी के साथ, 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली पीसकर पानी के साथ तथा 5 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पूरी गोली चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में दवा वितरण की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में नोडल शिक्षकों को सौंपी गई है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्षित सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा 10 अगस्त एवं 17 अगस्त को शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण अभियान है, इसलिए संबंधित विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ इसका सफल संचालन सुनिश्चित करें।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.