पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण (संस्था स्तर) की काउंसिलिंग प्रारंभ

रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त
बालोद, 03 अगस्त 2026/संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार सत्र 2026-27 के लिए पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण (संस्था स्तर) की ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। शासकीय पॉलिटेक्निक दुधली के प्राचार्य ने बताया कि संस्था में संचालित डिप्लोमा इन सिविल, इलेक्ट्रिकल और माइनिंग ब्रांच की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीटेक्निक संस्थाओं में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण (संस्था स्तर) की ऑनलाइन काउंसिलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 तक संपन्न की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 13 अगस्त को सुबह 10 बजे संस्था में उपस्थित होना है।