11 अगस्त को होगा बालक आवासीय वॉलीबॉल अकादमी का चयन ट्रायल

– 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
सूरजपुर/03 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्रामपुर में बालक आवासीय वॉलीबॉल अकादमी का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन हेतु 11 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, विश्रामपुर में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
चयन ट्रायल में जिले के 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आवासीय वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अपनी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में विद्यालय की मूल अंकसूची अथवा अन्य वैध दस्तावेज साथ लेकर आएं, जिसमें जन्मतिथि स्पष्ट रूप से अंकित हो।
चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजनाथ गुप्ता से मोबाइल नंबर 8770996414 पर संपर्क किया जा सकता है।