कलेक्टर जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए

संबंधित अधिकारियों को समय पर गंभीरतापूर्वक आवेदनों का निराकरण करने के दिए निर्देश
गरियाबंद, 21 जुलाई 2026/ आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर द्वारा जनदर्शन का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं दूर-दराज इलाकों से पहुंचकर लोगों ने जनदर्शन में कलेक्टर बीएस उइके को अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपा। आज जनदर्शन में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री उइके ने आवेदनों को संज्ञान में लेकर आवश्यक निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी कड़ी में आज आयोजित जनदर्शन में ग्राम बेलटूकरी की शिवकुमारी साहू ने शौचालय निर्माण के लिए आवेदन सौंपा।
इसी प्रकार ग्राम कोसमी के हरक राम यादव ने पीएम आवास की सूची में नाम जुड़वाने के लिए, ग्राम कुम्हड़ईकला के अन्तोराम माली ने भूमि सीमांकन के संबंध, ग्राम सड़क परसुली के बलदेव राम साहू ने शौचालय निर्माण के बकाया राशि को दिलाने के लिए आवेदन सौंपा। इस पर कलेक्टर श्री उइके ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित जिले के सभी अधिकारी उपस्थित थे।

इन्हें भी पढ़े