शहीद राजीव पांडे, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार सहित पंकज विक्रम सम्मान सहित विनोद चौबे सम्मान, मुख्यमंत्री ट्रॉफी, नगद राशि प्रेरणा निधि, डाइट मनी वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित

गरियाबंद 21 जुलाई 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है एवं राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किये जाते हैं। शहीद राजीव पांडे पुरस्कार अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। जिनके द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। शहीद कौशल यादव पुरस्कार ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है। जो जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया गया हो। पंकज विक्रम सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विगत 5 वर्षों में 04 बार सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों को प्रदान किया जाता है। शहीद विनोद चौबे सम्मान खेल से जुड़े 55 वर्ष या अधिक उम्र के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिया हो या राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या संबंधित ने ऐसी कोई उल्लेखनीय सेवा खेल के क्षेत्र में की हो जिसके आधार पर उन्हें सम्मानित करने हेतु विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ट्रॉफी सीनियर वर्ग या जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले दल को मुख्यमंत्री ट्रॉफी प्रदान की जाती है। नगद राशि पुरस्कार सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब-जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि पुरस्कार प्रदान किया जाता है। डाइटमनी (खेलवृत्ति) सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, सब-जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अथवा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को डाइटमनी प्रदान किया जाता है। डाइटमनी (खेलवृत्ति) हेतु खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उक्त पुरस्कारों हेतु आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 05 अगस्त 2026 तक विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य) के उपलब्धि के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। डाइटमनी (खेलवृत्ति) हेतु खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 19 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पुरस्कार संबंधी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट स्पोर्टसवाईडब्ल्यू डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर अपलोड किये गये आवेदन ही मान्य होंगे। केवल नगद राशि पुरस्कार एवं डाइटमनी हेतु आवेदन सीधे संचालनालय, खेल संघों के माध्यम से संचालनालय एवं जिला कार्यालय में जमा करे सकते हैं।