जिला साहू संघ की बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर

सामाजिक भवन, संगठनात्मक गतिविधियों और समाजहित के विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा, पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता का लिया संकल्प
महासमुंद। जिला साहू संघ महासमुंद की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जिला साहू भवन में जिला अध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक निर्णय लिए गए।
बैठक में सामाजिक भवन के संचालन, संगठनात्मक गतिविधियों, विभिन्न तहसीलों एवं परिक्षेत्रों की कार्यप्रणाली तथा समाजहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने अपने-अपने सुझाव रखते हुए संगठन की मजबूती और समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष प्रो. ढालूराम साहू ने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और आपसी समन्वय ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों से समाजहित में निरंतर सक्रिय रहकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में धरमदास साहू, रामलाल साहू, डॉ. लक्ष्मण साहू, तहसील अध्यक्ष ललित साहू, जिला उपाध्यक्ष झनकराम साहू, बसना तहसील अध्यक्ष महेंद्र साव, बड़े साजापाली परिक्षेत्र अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, जिला न्याय प्रकोष्ठ के सदाराम साहू, कौड़िया परिक्षेत्र अध्यक्ष रमेश साहू, बिरकोनी परिक्षेत्र अध्यक्ष छबिराम साहू, बन्सुला परिक्षेत्र अध्यक्ष उमेश साव, जिला कोषाध्यक्ष केवल साहू, जिला अंकेक्षक अरुण साहू, जन्मजय साव, हरेन्द्र साहू, पंकज साव, भुनेश्वर साहू, महेंद्र साहू, नूतन साहू, रूपानंद साव, चतुर्भुज साव, कुंजराम साव, ताड़ाचंद साहू, जी.एल. साहू, मनभावन साहू, देवनारायण साहू, उपेंद्र साहू, बेदराम साहू एवं परीक्षित साव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन नूतन साहू एवं डॉ. लक्ष्मण साहू ने संयुक्त रूप से किया। अंत में समाज की प्रगति, संगठन की मजबूती और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का संकल्प लिया।
जिला साहू संघ महासमुंद के जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव ने बैठक की जानकारी प्रदान की।