मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने सपरिवार माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने न्यू सर्किट हाउस में किया आत्मीय स्वागत
दंतेवाड़ा, 18 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने आज अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ विश्व प्रसिद्ध माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में उन्होंने माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की मंगल कामना की।
दंतेवाड़ा आगमन पर न्यू सर्किट हाउस में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती अपूर्वा दांगी, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, एसडीएम लोकांश एल्मा सहित न्यायालय एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।