जिले के शासकीय विद्यालयों में बैगलेस डे पर महास्वच्छता अभियान संपन्न

स्वच्छता, जनभागीदारी और नवाचार आधारित गतिविधियों से विद्यालयों में विकसित होगी सीखने की संस्कृति
सूरजपुर/18 जुलाई 2026/ जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को बैगलेस डे के अवसर पर एक दिवसीय महास्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। यह अभियान कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत जिले के 1163 प्राथमिक, 490 माध्यमिक, 54 हाई स्कूल एवं 101 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परिसर की साफ-सफाई, अनुपयोगी सामग्री का निष्पादन, गाजर घास का उन्मूलन तथा पाउच, पन्नी एवं अन्य कचरे का संग्रहण किया गया। साथ ही ष्स्वच्छ शौचालय, स्वस्थ बचपनष् थीम पर विद्यालयों के शौचालयों की विशेष साफ-सफाई की गई।
इस अभियान में प्रतापपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दूरती में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, रामानुजनगर के उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालय सुरता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, जनपद उपाध्यक्ष रामप्रताप साहू एवं सरपंच राम सिंह, प्रेमनगर के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नयनतारा सिरदार, माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुखमनिया जगते, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय कोतल में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुनिया राजवाड़े, भैयाथान के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जनपद उपाध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह, पीएम प्राथमिक विद्यालय भटगांव में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती परमेश्वरी राजवाड़े, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरिया में वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य तथा विकासखंड सूरजपुर के जयनगर में जनपद सदस्य धनेश्वर सिंह, सरपंच श्रीमती राधाबाई एवं माध्यमिक विद्यालय मानपुर में पार्षद श्रीमती पुष्पलता पवन साहू सहित विभिन्न विकासखंडों के सरपंच, पंचायत एवं नगरीय निकाय प्रतिनिधि, पालक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, सहायक संचालक शिक्षा अजय सिंह, ।क्च्व्, ।च्ब् समग्र विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, प्राचार्य एवं संकुल समन्वयकों ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।
विकासखंड रामानुजनगर के पीएम विद्यालय में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजय मोडियम ने नशामुक्ति तथा जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। शिक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को स्वच्छता, पर्यावरण, वृक्षारोपण, कला, टीएलएम प्रदर्शनी, खेलकूद, निबंध, चित्रकला, पेंटिंग एवं नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, पालकों एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बैगलेस डे गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। साथ ही विद्यालयों की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं विकास संबंधी विषयों पर सामुदायिक संवाद आयोजित कर जनभागीदारी को और सशक्त बनाया जाएगा।