मृतक के परिजनों को मिली 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
दुर्ग, 16 जुलाई 2026/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जोरातराई तहसील दुर्ग निवासी स्व. शंकर तांडी की 08 अप्रैल 2025 को ग्राम जोरातराई नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हुई थी। इसी प्रकार तहसील भिलाई-03 के अंतर्गत कुम्हारी निवासी स्व. होमदास उर्फ अनिल कुमार वैष्णव, स्व. लक्ष्मी वैष्णव, स्व. चांदनी वैष्णव तथा स्व. गोपिका वैष्णव की 12 मई 2026 को अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से उसके फटने से आग में जलने के कारण मृत्यु हुई थी।
कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप स्व. शंकर तांडी की पत्नी श्रीमती बिलासो तांडी को 4 लाख रुपए, तथा गैस सिलेंडर फटने की दुर्घटना में मृत स्व. होमदास उर्फ अनिल कुमार वैष्णव की पत्नी उनके तीन बच्चों (स्व. लक्ष्मी, स्व. चांदनी व स्व. गोपिका) की मृत्यु पर उनकी माता श्रीमती गिरीजा वैष्णव व आवेदिका श्रीमती दुर्गा उर्फ भारती पति नंदकिशोर को नियमानुसार क्रमशः 4-4 लाख रुपए (कुल स्वीकृत राशि 16 लाख रुपए) की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
