चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 13 जुलाई को सूचना मिली थी कि ओम अस्पताल के पास ब्लॉक कॉलोनी निवासी अतुल प्रधान (22) आम रास्ते में चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े