गुजरा में 13 जुलाई को आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव
सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथि रहेंगे उपस्थित
बालोद, 12 जुलाई 2026/स्कूली शिक्षा विभाग जिला बालोद द्वारा सोमवार 13 जुलाई को जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर करेंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमेन तोमन साहू के अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच श्रीमती पार्वती बाई सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।
