माय भारत की जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
दुर्ग, 7 जुलाई 2026/ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की पहल माय भारत के अंतर्गत जिला सलाहकार एवं जिला समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में माय भारत योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, कौशल विकास एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ना है।
कलेक्टर सिंह ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा महाविद्यालयों में माय भारत पोर्टल पर पंजीयन पर जोर दिया गया। प्रत्येक शिक्षण संस्थान में माय भारत नोडल अधिकारी एवं कैंपस एंबेसडर नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारियों को विद्यार्थियों का पोर्टल पर पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन दुर्ग का भी माय भारत पोर्टल पर पंजीयन किया जाएगा, ताकि युवाओं को विभिन्न शासकीय योजनाओं, स्वयंसेवी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध हो सके। इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाएगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमीत अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक ए.पी.गौतम, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला उद्योग सीजीएम बी.आर.निकंुज सहित जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति के सदस्य तथा माय भारत के पदाधिकारी उपस्थित थे।
