मोबाईल में सचेत, दामिनी, मेघदूत एप से प्राप्त की जा सकती है प्राकृतिक आपदा की पूर्व चेतावनी

आपदा के समय जनसामान्य की सहायता हेतु
टोल फ्री नंबर 1070 एवं 112 जारी
बालोद, 03 जुलाई 2026/भारत सरकार द्वारा बाढ़, आकाशीय बिजली, वनीय आग, लू-तापघात, आदि जैसे प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी सचेत, दामिनी, मेघदूत एप से प्राप्त की जा सकती है। अपर कलेक्टर ने बताया कि जनसामान्य को प्राकृतिक आपदाओं की पूर्व चेतावनी प्रदान करने सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप्प विकसित किए गए है। इसके साथ ही आपदा के समय जनसामान्य की सहायता एवं बचाव हेतु आपदा टोल फ्री नंबर 1070 एवं 112 जारी किया गया है। उन्होंने पुलिस, नगर सेना, जिला एवं तहसील स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी, सरपंच, सचिव, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता एवं जनसामान्य आदि के मोबाईल में सचेत, दामिनी एवं मेघदूत एप का उपयोग करने के साथ ही आपदा टोल फ्री नंबर 1070 एवं 112 के प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।