ज्यादा कार्य दिवस, अधिक मजदूरी से श्रमिको को दोहरा लाभ

ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना ग्रामीण की शुरुआत
कोरिया, 02 जुलाई 2026/ कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार आज जिले की 100 से अधिक ग्राम पंचायतों में ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना ग्रामीण के अंतर्गत रोजगार मूलक कार्य आरंभ हुए। ग्रामीण पंजीकृत श्रमिको को काम की मांग के अनुसार रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना ग्रामीण में कार्य शुरू किए गए। इस अवसर पर सभी कार्यस्थलों पर अधिकारियों द्वारा ग्रामीण जनों को ‘विकसित भारत जी राम जी’ के प्रमुख प्रावधानों पर जानकारी प्रदान की साथ ही जिले में कई स्थानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर श्रमिको का उत्साह बढ़ाया।
विदित हों कि आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आंध्रप्रदेश से ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना ग्रामीण का औपचारिक शुभारंभ किया गया। वहीं जिला स्तरीय जन सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम जिला पंचायत कोरिया के मंथन कक्ष में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकराए उपाध्यक्ष सहित सभी ग्राम पंचायतों के ग्रामीण श्रमिक और महिलाओं ने सहभागिता की।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में अनेक ग्राम पंचायतों में ‘ वी बी जी राम जी’ के कार्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आरंभ किए गए। इसी क्रम में बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत रटगा में बीवी जी राम जी के तहत स्वीकृत कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य ले आऊट देकर कार्य को प्रारंभ किया गया । कार्यस्थल पर हुए इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सौभाग्य खुसरो, कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र सिंह, तकनीकी सहायक, कई वार्ड पंच, ग्राम पंचायत सचिवए ग्राम रोजगार सहायक एवं श्रमिक उपस्थित रहे ।

इन्हें भी पढ़े