शराब तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी और बाइक भी जब्त
महासमुंद। बसना पुलिस ने सुरगी नाला-परसकोल चौक, बंसुला के पास कार्रवाई करते हुए संतोषी ठाकुर (45) के कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब (कीमत 4 हजार रुपये) तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (सीजी-06-एचई-1226), जिसकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये है, जब्त की।इसी थाना क्षेत्र के अरेकेल मार्ग, बंसुला चौक पर पुलिस ने रमेश कुमार डड़सेना (23) को 5.580 लीटर देसी प्लेन शराब (कीमत 2,480 रुपये) और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (सीजी-06-एचबी-1658), जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, के साथ गिरफ्तार किया।
