सिरपुर पटेवा मंडल में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी के सिरपुर पटेवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को ध्यानपूर्वक सुनते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, जनकल्याण और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत प्रतिनिधि धरम पटेल, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव एवं होरीलाल पटेल, मीडिया प्रभारी मनोज यादव, जिला युवा मोर्चा के विकास अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल पटेल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल, कोषाध्यक्ष संपंत पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष निशा जोगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोल्डी साहू, युवा मोर्चा जिला प्रमुख पप्पू गजेंद्र, महामंत्री कमलेश पटेल, उपाध्यक्ष अजय साहू, बूथ अध्यक्ष भानु पटेल, तिरित दीवान, विवेक पटेल, प्रेम पटेल एवं कुशाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
