सीएम हेल्पलाइन 1076 से 24 घंटे में हुआ समाधान
दिव्यांग डिगेश्वर देवांगन को मिली बैटरी चालित ट्रायसिकल, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी क्रम में ग्राम खरोरा निवासी दिव्यांग डिगेश्वर देवांगन की समस्या का त्वरित निराकरण हुआ।
देवांगन ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से 23 जून 2026 को कॉल कर अपनी समस्या बताई, जिसके पश्चात् समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही कर 24 घण्टे के भीतर 24 जून 2026 को उन्हें माना स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बैटरी चालित ट्रायसिकल प्रदान की गई।
देवांगन 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं जिसके कारण उन्हें दैनिक कार्यों एवं एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अवागमन के लिए उपयुक्त साधन नहीं होने के कारण वे अनेक आवश्यक कार्यों से वंचित रह जाते थे लेकिन अब ट्रायसिकल प्राप्त होने पर देवांगन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें दैनिक कार्यों, चिकित्सकीय परामर्श, बाजार तथा अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी।
इस त्वरित निराकरण के लिए देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन हम ज़रूरतमंदों के लिए राहत बनकर उभरा है|
