धमतरी, बालोद एवं कांकेर जिले के 32 प्रकरणों पर सुनवाई 3 जुलाई को
छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक करेंगी सुनवाई
धमतरी, 23 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.श्रीमती किरणमयी नायक आगामी 03 जुलाई को धमतरी, बालोद एवं कांकेर जिले के 32 प्रकरणों पर सुनवाई करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि यह सुनवाई सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में होगी।
