बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी प्रशिक्षण
धमतरी, 23 जून 2026/ बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में आगामी 30 जून से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में 18 से 50 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार महिला एवं पुरूष आवेदक आवेदन कर सकते हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुरजीत सरदार ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय सुविधा युक्त है। प्रशिक्षण के दौरान फोटो शूट, वीडियोग्राफी, एल्बम, बंधन एल्बम, करिज्मा एल्बम, डीएसएलआर कैमरा में फोटो शूट की प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए 35 सीटें आरक्षित हैं। प्रशिक्षण के बाद बैंक द्वारा लोन सुविधा के लिए परामर्श दिया जाएगा।
