2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 11 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती आमंत्रित
ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 03 जुलाई तक कर सकते है आवेदन
गरियाबंद, 19 जून 2026/ कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 11 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, रिक्त पदों की जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण पोर्टल पर उपलब्ध हैं। विभाग ने इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन करने को कहा गया है।
