दावा आपत्ति की तिथि में वृद्धि

दुर्ग, 18 जून 2026/ मिशन शक्ति अंतर्गत सखी निवास हेतु प्राप्त रिक्त पदों की पदपूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। दावा आपत्ति 18 जून 2026 तक आमंत्रित किया गया था। उक्त अवधि में वृद्धि करते हुए 30 जून 2026 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। आवेदक दावा आपत्ति स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते है। किसी अन्य माध्यम ई-मेल, कोरियर या कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा आपत्ति मान्य नहीं होगी। इसका अवलोकन जिले के वेबसाईट www.durg.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर किया जा सकता है।