9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

गरियाबंद, 12 जून 2026/आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, नवा रायपुर द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के उपरांत 20 मई 2026 को मॉडल उत्तर जारी कर अभ्यर्थियों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की गई थी।
दावा-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 मई 2026 निर्धारित की गई थी। विभाग को प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का परीक्षण एवं निराकरण करने के बाद संशोधित मॉडल उत्तर पुस्तिका जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी पर देख सकते हैं।