इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सस्टेनेबल इंडिया अवार्ड का आयोजन

– कृषि क्षेत्र की संभावनाओं एवं जल संवर्धन हेतु भागीदारी के संबंध में दी गई जानकारी
राजनांदगांव 10 जून 2026। आईआईटी इंडियन इंस्टिट्यूट भिलाई कैंपस एवं अरविंदो योगा एण्ड नॉलेज फाउंडेशन फुंडा के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सस्टेनेबल इंडिया अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छुरिया सुदेश पटेल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कार्बन नियंत्रण के लिए कृषि क्षेत्र की संभावनाओं एवं जल संवर्धन हेतु भागीदारी के संबंध में जानकारी दी गई। छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल कु में जल नियंत्रण एवं कार्बन नियंत्रण पर फसल विविधिकरण कर 100 प्रतिशत रबी फसल में धान के बदले मक्का की खेती के संबंध में बताया। मक्का की खेती से कार्बन नियंत्रण पर महत्वपूर्ण योगदान मिला। ग्रीष्मकाल में धान के बदले अन्य फसल लेने एवं जन संरक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ. मजूमदार, आईआईटी खड़कपुर के डॉ. महिर विश्वास, मैनेजिंग डायरेक्टर आईआईटी भिलाई डॉ. राजीव प्रकाश, डायरेक्टर नीट रायपुर डॉ. एन वी रमन्ना राव, सस्टेनेबल इंडिया सिंगापुर डायरेक्टर डॉ. टॉम स्माहोन, अरविंदो फाउंडेशन के डॉ. एसएन घोष उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े