विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

– ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का वाचन कर कड़ाई से पालन का दिया गया संदेश
सूरजपुर/05 जून 2026/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 का वाचन करते हुए विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा इसके कड़ाई से पालन हेतु ग्रामीणों को समझाइश दी गई।
ग्राम सभा में कचरे के सोर्स सेग्रिगेशन के अंतर्गत सूखा, गीला, सेनेटरी एवं विशेष प्रकार के कचरे को अलग-अलग रखने, उनके उचित निपटान तथा पुनर्चक्रण के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान यूजर चार्ज लिए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण, श्रमदान तथा स्वच्छ एवं हरित पंचायत का संदेश दिया गया।
आयोजित समस्त गतिविधियों में सरपंच, पंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े