धरती माता बचाओ खेत बचाओ अभियान की दी गई जानकारी
राजनांदगांव 01 जून 2026। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहे धरती माता बचाओ खेत बचाओ अभियान के तहत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में किसानों एवं महिलाओं को जागरूक किया गया। किसानों को खेती की नई तकनीकी, खेती में जैविक विधि अपना कर खेत बचाओ एवं पानी बचाओ, उन्नत किस्म की खेती कर उन्नति की डीएसआर विधि का उपयोग कर खेती करने के संबंध में जानकारी दी गई।
कृषि विस्तार अधिकारी सुदेश पटेल ने किसानों विभिन्न प्रकार की जैविक खेती करने के लाभ के बारे में बताया तथा जैविक विधि के माध्यम से खेती करने के सलाह दी। तकनीकी खेती अंतर्गत डायरेक्ट सी ड्रिल्स शोइंग एवं नील हरित का निर्माण कर नाइट्रोजन की बचत साथ हरी खाद की खेती कर खाद के रूप में उपयोग करने हेतु सलाह दी गई। कीटनाशक निर्माण हेतु जैविक कीटनाशक में 10 लीटर गोमूत्र, 1 किलो लहसुन, 1 किलो सीता पत्ता, 1 किलो का रंग पत्ता और 1 किलो नीम पट्टी सड़कर कीटनाशक निर्माण करने के बारे में बताया। इस दौरान एडीओ गौरीशंकर, आरईओ नितिन श्रीवास, श्रीमती शारदा जांबंधु, कृषि सखी, पशु सखी उपस्थित थे।
