उच्च स्तरीय छानबीन समिति की आगामी बैठक 1 जून को होगी आयोजित
रायपुर, 25 मई 2026/आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की आगामी बैठक अब 1 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। पूर्व निर्धारित बैठक 26 मई 2026 को आयोजित होना प्रस्तावित थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति की अगली बैठक 1 जून सोमवार को दोपहर 12ः30 बजे संचालनालय, आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर के सभाकक्ष में आयोजित होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव, सचिव सह-अध्यक्ष उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे। संचालनालय द्वारा समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।
