प्राकृतिक आपदा के प्रकरण पर 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

गरियाबंद, 21 मई 2026/ कलेक्टर बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम आमामोरा निवासी 20 वर्षीय ललिता भुंजिया की 31 जुलाई 2025 को कारीपगार झरना के गड्ढे में गिरकर मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम परिजन पदमन भुंजिया को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।