सांसद की अनुशंसा पर सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी

गरियाबंद, 19 मई 2026/महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अनुशंसा पर कलेक्टर बीएस उइके ने निर्माण कार्य के लिए 7 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड गरियाबंद के ग्राम पंचायत चिखली में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 7 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी का दायित्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को सौंपा गया है।