जनजातीय गरिमा उत्सव : 25 मई तक शिविर का होगा आयोजन
कलेक्टर ने सभी जनप्रतिधियों से सहयोग कि अपील की
गरियाबंद, 18 मई 2026/ भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 18 से 25 मई 2026 तक जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के जनजातीय ग्रामों एवं आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई, स्वास्थ्य शिविर, ग्राम भ्रमण, पौधारोपण, योजनाओं का संतृप्तिकरण, हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण एवं जन जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर बीएस उइके ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।
