अवैध महुआ शराब के खिलाफ विशेष अभियान, 5 थाना क्षेत्रों में दबिश

महासमुंद। जिले में अवैध महुआ शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं विभिन्न थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीमों ने 05 स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।
कार्रवाई के दौरान कुल 44.300 लीटर अवैध महुआ एवं देशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 21,450 है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर चखना ठेला एवं गुमटी लगाकर शराब पिलाने की सुविधा देने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
बलौदा पुलिस ने रोशनदीप (25 वर्ष) एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब बरामद की। शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इसी प्रकार सरायपाली पुलिस ने
अविनाश तिवारी (38 वर्ष) के कब्जे से बिक्री हेतु रखी 4.050 लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की गई। थाना पिथौरा ने कार्तिक राम यादव (45 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा गया। थाना तेन्दूकोना ने हनुमान कोसरिया (40 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाते पकड़ा गया। थाना तुमगांव
चंदुकुमार जांगड़े (43 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा गया।