दावा आपत्ति
गरियाबंद, 15 अप्रैल 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रशिक्षण समन्वयक के रिक्त पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से प्राप्त आवेदनों का जांच, परीक्षण कर समिति द्वारा पात्र, अपात्र की सूची तैयार की गई है। जिसकी सूची गरियाबंद जिले के अधिकारिक वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी 30 अप्रैल शाम 5ः30 बजे तक कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकते है।
