एनआरसी उदयपुर में फीडिंग डेमोन्स्ट्रेटर पद हेतु परीक्षा परिणाम जारी

अम्बिकापुर 15 अप्रैल 2026/ कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) द्वारा (DMF)अंतर्गत पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRC) उदयपुर में फीडिंग डेमोन्स्ट्रेटर के रिक्त पद पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई है। इस पद हेतु भर्ती के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन के अनुसार दिनांक 15 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार आयोजित किया गया था। उक्त परीक्षा में कुल 10 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। आयोजित चयन प्रक्रिया के पश्चात परीक्षा परिणाम एवं उत्तर पुस्तिका से संबंधित जानकारी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम की जानकारी हेतु वेबसाइट का अवलोकन करें।