नयापारा में मनाई गई अंबेडकर जयंती, पार्षद मुस्ताक खान ने दी श्रद्धांजलि

महासमुंद। नयापारा के वार्ड क्रमांक 07 में भारत रत्न, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद एवं शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुस्ताक ख़ान (विक्की) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुस्ताक खान ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए उनके विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस दौरान वार्डवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा, जिस पर पार्षद मुस्ताक खान ने सभी मांगों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।