शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, ‘सोशल इंजीनियरिंग’ की दिखी झलक
महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव के मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी महासमुंद की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई टीम के गठन में अनुभवी नेताओं और युवाओं के बीच संतुलन साधने के साथ-साथ सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
नई कार्यकारिणी की सबसे बड़ी विशेषता इसका सर्वसमावेशी स्वरूप है, जिसमें सामान्य, पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अल्पसंख्यक समुदायों के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है।
शहर अध्यक्ष गुरमीत चावला ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए कहा कि यह टीम पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ शहर के जनमुद्दों को उठाएगी तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएगी।
प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
उपाध्यक्ष: तुलसी साहू, मुस्ताक खान विक्की, डॉ. तरुण साहू
महामंत्री: निर्मल जैन, अजय थवाईत, मेहुल सूचक, देवेश शर्मा
सचिव: राजेश नेताम, गोपी तारक, अनीश राजवानी, राहुल लालवानी
कोषाध्यक्ष: गुरप्रीत सिंह धनवा (मोंटू)
कार्यकारिणी सदस्य: पार्षद जय देवांगन, राजेश डडसेना, श्रीमती ओमिन कागजी सहित कुल 31 सदस्य शामिल किए गए हैं।
इस नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव, पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जिला महामंत्री लक्ष्मण पटेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को शहर के हर घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस संतुलित और सर्वसमावेशी कार्यकारिणी से कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
