गरियाबंद में ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बड़ा अवसर

गरियाबंद, 06 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावन विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना, नयी सोच के साथ बेहतर कॅरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाना तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान करने के लिए इस योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय में अध्ययन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि चयनित विद्यालय को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव रूचि की अभिव्यक्ति के प्रारूप में संस्था जहां स्थित है, जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास गरियाबंद कक्ष क्रमांक 56 कलेक्ट्रेट परिसर में दिनांक 23 अप्रैल 2026 अपरान्ह 5ः00 बजे तक जमा कर सकते है। योजना अंतर्गत संस्थाओं के लिए मापदण्ड एवं विस्तृत विवरण विभाग के वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट गवर्नमेंट डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।