6 को नगरदा में जनसमस्या निवारण शिविर

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2026/ बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम नगरदा के हाईस्कूल में अनुविभाग स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 06 अप्रैल को किया जाएगा। शिविर में एसडीएम बिलाईगढ़ द्वारा आम जनता की मांग- शिकायत संबंधी आवेदन लेकर शीघ्र निराकरण किए जायेंगे।शिविर में सभी विभागों के जिला या अनुविभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।