प्रतापपुर के ग्रामों में जिला पंचायत सीईओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
-जनकल्याणकारी योजनाओं के वस्तुस्थिति का लिया जायजा
सूरजपुर/03 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले द्वारा विगत दिवस जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
मदन नगर में तालाब निर्माण का अवलोकन:-
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मदन नगर पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्माणाधीन अटल/लालसाय तालाब कार्य का स्थलीय अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।
जगन्नाथपुर में पीएम आवास की समीक्षा:-
सीईओ विजेन्द्र पाटले ने ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में कोवलेश्वर, राजमाडी, रंजीता एवं सुरंती के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण भी किया । पाटले ने निर्माण कार्य की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
कनकनगर में डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण:-
इसके उपरांत ग्राम पंचायत कनक नगर पहुंचकर जिला पंचायत सीईओ ने डीएवी स्कूल एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला पंचायत सीईओ द्वारा विकास कार्याे के भौतिक निरीक्षण व धरातल पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जायजा लिया गया ताकि बेहतर तरीके से शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जा सके।
इस संपूर्ण निरीक्षण में अपर कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा, डीएमसी मनोज साहू, एसडीएम प्रतापपुर श्रीमती ललिता भगत, तहसीलदार सुरेश राय, जनपद पंचायत सीईओ अनिल तिवारी, एसडीओ (आरईएस), सब इंजीनियर बृजेश नरेश, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी निर्मल श्याम, पटवारी, पीएम आवास ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोहर पैकरा, मनरेगा टीए संजय लाल, कमलेश्वर राजवाड़े, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
