गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत

सुकमा जिले में “विशेष हैण्डपंप संधारण अभियान“ का आगाज
सुकमा, 27 मार्च 2026/जिले में बढ़ते तापमान और आगामी ग्रीष्मऋतु को देखते हुए सुकमा प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर अमित कुमार के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में ग्रामीणों को पेयजल संकट से बचाने के लिए विभाग द्वारा 15 मार्च 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक एक महीने का श्विशेष हैण्डपंप संधारण अभियानश् चलाया जा रहा है।
अभियान की मुख्य विशेषताएं
6351 हैण्डपंपों की होगी जांच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कुल 6351 हैण्डपंपों का तकनीकी टीम द्वारा बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है ताकि खराबी आने से पहले ही उन्हें दुरुस्त किया जा सके।
मोबाइल यूनिट और तकनीशियन तैनात पीएचई विभाग की मोबाइल यूनिट टीमें और स्थानीय तकनीशियन गांवों का दौरा कर जल स्रोतों और नल-जल योजनाओं की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
संसाधनों का पर्याप्त स्टॉक विभाग ने ग्रीष्मकाल के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक स्पेयर पार्ट्स और राइजर पाइप का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित कर लिया है।
शिकायत के 48 घंटे के भीतर होगा समाधान
ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभाग ने त्वरित सहायता तंत्र विकसित किया है। यदि किसी क्षेत्र में पेयजल की समस्या आती है, तो नागरिक इन माध्यमों से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैंरू
टोल-फ्री नंबर 18002330008
ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध नंबर विभागीय उपअभियंता और हैण्डपंप तकनीशियन के मोबाइल नंबर संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।