महासमुंद में 31 मार्च को भव्य संत समागम एवं राष्ट्रीय सम्मेलन, देशभर के संतों का होगा आगमन

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;

चंडी मंदिर सिरकोनी में सुबह 10 बजे पूजन, आंबेडकर भवन में होगा मुख्य कार्यक्रम
महासमुंद। जिले में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल को सशक्त करने के उद्देश्य से 31 मार्च 2026 को भव्य संत समागम एवं राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें देशभर के संत-महात्माओं और धर्मप्रेमियों की सहभागिता रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे चंडी मंदिर बिरकोनी में शंकराचार्य जी एवं अन्य प्रमुख अतिथियों द्वारा पूजन-अर्चना से होगी। इसके बाद मुख्य आयोजन आंबेडकर भवन, महासमुंद में आयोजित किया जाएगा, जहां संतों के प्रवचन और धर्मसभा का आयोजन होगा। उक्त जानकारी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश अध्यक्ष रोशन दुबे, कृष्ण कुमार चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, राजेंद्र चंद्राकर, श्री मराठा ने पत्रकार वार्ता में दी है। उन्होंने बताया कि इस विशेष आयोजन में शंकराचार्य स्वामी त्रिलोक स्वरूप जी, महंत वेदांत बल्लभ शरण महाराज सहित कई प्रतिष्ठित संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।