15 लीटर महुआ शराब जब्त

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने महुआ शराब बरामद कर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने सुखापाली निवासी विश्वनाथ पाटिल (32) के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।